उत्तर प्रदेश न्यूज21 ब्यूरो रिपोर्ट
औरैया में मां बेटी सहित तीन और कोरोना संक्रमित
औरैया। जिले में रविवार को मां बेटी सहित तीन और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजीटिव आने से जिले में अब तक कुल मिले मरीजों की संख्या बढ़कर 92 हो गयी है। जनपद में अब तक स्वस्थ्य होकर घर जाने वाले मरीजों की संख्या 53हो गई है, जबकि दो मरीजों की मौत हो चुकी है, वहीं एक्टिव मरीज 37 हो गये हैं जिनका उपचार चल रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अर्चना श्रीवास्तव ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज जिन तीन लोगों की सैंपल रिपोर्ट पाॅजीटिव आयी है उनमें एरवाकटरा क्षेत्र के दोवामांफी गांव की मां-बेटी सहित बेला क्षेत्र के गांव पटना बेला का एक युवक शामिल है। उन्होंने बताया कि एरवाकटरा क्षेत्र के गांव दोवा माफी गांव की 50 वर्षीय मां व 20 वर्षीय बेटी के अलावा बेला क्षेत्र के गांव पटना बेटा का 38 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know