Top News

औरैया की सोनल बनीं फफूंद स्टेशन मास्टर, बैंक की नौकरी के दौरान की पढ़ाई और पास किया एग्जाम!

                       उत्तर प्रदेश न्यूज21
औरैया:- की मूल निवासी सोनल अग्रवाल जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशन फफूंद में महिला स्टेशन मास्टर बन गईं हैं। इसके साथ ही फफूंद रेलवे स्टेशन ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम आगे बढ़ा दिए हैं। यहां पहले से पूजा बतौर पोर्टर के पद पर काम कर रही हैं। रेलवे स्टेशन फफूंद के स्टेशन मास्टर कक्ष में सोनल अग्रवाल ऑनलाइन सिस्टम पर काम करतीं हैं। ट्रेनों को निकालने के दौरान झंडी भी दिखाती हैं। सोनल के पिता राकेश कुमार अग्रवाल स्टेट बैंक आफ इंडिया से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। 
स्टेशन अधीक्षक अर्जुन सिंह के अनुसार, सोनल 2015 बैच में स्टेशन मास्टर के तौर पर चयनित हुईं थीं। पिछले दिनों ट्रेनिंग पूरी होने के बाद 23 मई को स्टेशन मास्टर के रूप में चार्ज लिया। उन्होंने बताया कि कई वर्षों पूर्व मीना खरे ने बतौर स्टेशन मास्टर के चार्ज लिया था।
हालांकि थोड़े दिनों बाद ही वह कानपुर स्थानांतरित हो गईं थीं। सोनल के अनुसार, रेलवे स्टेशन फफूंद का स्टाफ हमेशा सहयोग करने के लिए तैयार रहता है। बता दें कि दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग का फफूंद रेलवे स्टेशन कानपुर इटावा के बीच प्रमुख रेलवे स्टेशन है। यहां से प्रतिदिन हजारों यात्री अपनी यात्रा शुरू करते हैं। लॉकडाउन अवधि में भी छह ट्रेनों का यहां स्टॉपेज दिया गया था।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم