उत्तर प्रदेश न्यूज 21 नवनीत गुप्ता दिबियापुर::- कल दिनांक 11/06/2020 दिन गुरुवार को बेला रोड अग्रोहा धाम के पास उमरी रोड के सामने उमरी निवासी रूपराम पुत्र लालमन (जाति लोधी) अपना मकान बनाकर रह रहे है।वहीं अपने पीछे पड़े खेत में मकान का निर्माण कार्य भी चल रहा था।अब उसमे कई दिनों से सट रिंग का कार्य चल रहा था। हर दिन के भाती आज भी काम चल रहा था। दोपहर में वह काम बंद करके खाना खाने चले गए थे।लेकिन अचानक तेज हवा (आंधी)के आने से उनके निर्माणाधीन मकान की दीवार मेय पिलर सहित गिर गई। जब उन्होंने खाना खाने के बाद आकर देखा तो उनके होश उड़ गए।पेशे से रूपराम राजगिरी का काम करते है।और मेहनत मजदूरी करके अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करते है। ऐसी मज़बूरी मकान के गिरने से उनको बहुत नुकसान हो गया है।परन्तु काम न चलने के कारण वहा पर कोई जान की छती नहीं हुई है। दीवार व छत गिरने से उसमे लगे दरवाजे चोखट, सिकचा,जगला, और सट रिंग आदि सब टूट गया।मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल अभिनय राजपूत द्वारा जाकर जांच की गई।और हुए नुकसान का हर संभव मदद दिलाए जाने का आश्वाशन दिया गया है।
तेज हवा (आंधी)से बेला रोड पर मकान की गिरी दीवार!
UPN TV
0
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know