Top News

आम आदमी को लगा बड़ा झटका ₹2 से ज्यादा महंगा हो गया डीजल पेट्रोल देखें नई रेट सूची!

                     उत्तरप्रदेश न्यूज़21
:ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Oil Marketing
Companies) ने बुधवार (10 जून) को पेट्रोल (Petrol Rate) डीजल (Diesel Rate) के दाम क्रमश: 40 पैसे प्रति लीटर 45 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं. बता दें कि पिछले चार दिन में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 2.14 रुपये डीजल 2.19 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है.
कहां कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल
ऑयल कंपनी ने बुधवार को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 40 पैसे, 39 पैसे, 38 पैसे 35 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं. वहीं दूसरी ओर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता चेन्नई में डीजल की कीमतों में क्रमश: 45 पैसे, 43 पैसे, 40 पैसे 39 पैसे की बढ़ोतरी की गई है.
: गौतम अडानी की कंपनी को मिला दुनिया का सौर परियोजना का सबसे बड़ा ठेका
चार बड़े महानगर में पेट्रोल-डीजल के दाम
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के मुताबिक बुधवार (10 जून 2020) को दिल्ली (Delhi), मुंबई (Mumbai), कोलकाता (Kolkata) चेन्नई (Chennai) में ग्राहकों को पेट्रोल के लिए क्रमश: 73.40 रुपये, 80.40 रुपये, 75.36 रुपये 77.43 रुपये प्रति लीटर के भाव पर भुगतान करना पड़ रहा है. दूसरी ओर चारों महानगर में डीजल (Diesel Price) के लिए क्रमश: 71.62 रुपये, 70.35 रुपये, 67.63 रुपये 70.13 रुपये प्रति लीटर का भुगतान करना पड़ रहा है.
क्रूड कीमतों में गिरावट
बुधवार को डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude) ब्रेंट क्रूड (Brent) में करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है. WTI Crude ब्रेंट क्रूड में क्रमश: करीब 38.50 डॉलर प्रति बैरल 41 डॉलर प्रति बैरल के नीचे कारोबार दर्ज किया जा रहा है. मंगलवार को MCX पर कच्चा तेल जून वायदा 8 रुपये बढ़कर 2,882 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था.
रोजाना तय होते हैं पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के रेट
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) कीमतों की समीक्षा के बाद प्रतिदिन पेट्रोल (Petrol Rate) डीजल के रेट (Diesel Rate) तय करती हैं. इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petrolium) हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petrolium) रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (diesel) की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं. पेट्रोल डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है.
SMS से भी पता कर सकते हैं पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) के दाम
कोई भी व्यक्ति अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी पता कर सकता है. इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं. एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजा जा सकता है.

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने