उत्तर प्रदेश न्यूज21
लाकडाउन् चलने के कारण नही मनाया जा सका ईदका त्यौहार! उत्तर प्रदेश न्यूज21लाकडाउन् चलने के कारण नही मनाया जा सका ईदका त्यौहारईदगाह में सामूहिक रूप से नही पढ़ी गयी ईद की नमाज सूना पड़ा रहा ईदगाह।कोरोना महामारी के डर से एक दूसरे से गले नही मिले लोग हाथ मिलाने से भी किया परहेज।अधिकतर मुश्लिम पुरुषों महिलाओं तथा बच्चे नही पहन सके नए कपड़े। ईदगाह में ईद की नमाज न होने से नही रही त्यौहार की खुशियाँ।मेले न लगने से बच्चे नही खरीद सके खिलौने छाई रही मायूसी।
उत्तरप्रदेश न्यूज21फफूंद । कोरोना महामारी के फ़ैलाव को रोकने के लिए लगाये गए लाकडाउन् के चलते सोम्बार को ईद का त्यौहार नही मनाया जा सका,ईद के दिन ईदगाह में नमाज ए ईद सामूहिक रूप से अदा नही की जा सकी खेल खिलौने न मिलने से बच्चों में मायूसी दिखी लोगो ने गले मिलने और हाथ मिलाकर मुबारकबाद देने से परहेज किया मुश्लिम समुदाय में ईद के त्यौहार का कोई उत्साह नही नजर आया पवित्र रमजान महीने के अंत में मनाये जाने वाले ईद के त्यौहार पर मुश्लिम समुदाय में काफी जोश ओ खरोश होता है प्रत्येक परिवार में ईद के त्यौहार की तैयारी ईद के पन्द्रह दिन पहले से ही सुरु हो जाती है लेकिन इस वर्ष कोविड 19 महामारी के कारण सोम्बार को मनाया गया ईद का त्यौहार फीका रहा।लाकडाउन् के कारण ईदगाह में सामूहिक रूप से नमाज ए ईद अदा नही की जा सकी हर वर्ष ईद के दिन गुलजार हो जाने वाला ईदगाह इस वर्ष सूना पड़ा रहा।महामारी के डर से ईद के दिन भी लोग एक दूसरे से गले नही मिले हाथ मिलाकर भी मुबारकबाद देने से परहेज किया।ईद के दिन ईदगाह पर एवं जगह जगह लगने वाले छोटे छोटे मेले भी नही लग सके जिससे बच्चे खेल खिलौने न खरीद पाने से मायूस रहे।हर वर्ष ईद के त्यौहार के दिन पुरुष महिलाएं और बच्चे नए कपड़ों में खुशी खुशी ईद का जश्न मनाते तथा एक दूसरे से गले मिलते नजर आते थे वहीँ इस वर्ष ईद के दिन इक्का दुक्का लोग और बच्चे नए कपड़े पहने दिखे अधिकतर पुरुष महिलाएं तथा बच्चे नए कपड़े नही पहन सके किसी के चेहरे पर खुशी के भाव नही दिखे त्यौहार का उत्साह नही दिखाई दिया।ईद मिलने के लिए एक दूसरों के घरो पर नही गए लोग ईद के दिन गुलजार रहने वाली सड़के और गलियों में भी सन्नाटा छाया रहा। ईद के दिन पुलिस प्रशाशन चौकन्ना रहा नगर में तीन स्थानों पर ईद की नमाज अदा की जाती है नगर के बाहर स्थित ईदगाह पर तथा मुहल्ला बाबा का पुर्वा स्थित ईदगाह पर एक ही वक्त में नमाज ए ईद अदा होती है इसके एक घण्टा बाद आस्तनाआलिया पर नमाज अदा होती है तीनो स्थानों पर पुलिस का सख्त पहरा बना रहा! अपनी उम्र में कभी नही मनाई ऐसी ईदफफूंद / औरैया। नगर के मुहल्ला मेवातियान निवासी नब्बे वर्षीय बहार खाँ ने बताया कि अपनी उम्र में कभी भी ऐसा ईद का त्यौहार नही मनाया जैसा इस वर्ष का त्यौहार मनाया गया युवा बच्चे और बुजुर्गो के ईद पर कपड़े नही बने ईदगाह में नमाज नही पड़ी गयी किसी के चेहरे पर ईद की खुशी नही नजर आई संक्रमण का भय लोगो में दिखाई दिया।2,, नगर निवासी ब्यासी वर्षीय मेंडू खाँ ने बताया कि ईद के दिन बच्चों में ऐसी मायूसी होश में ईद के त्यौहार पर कभी नही देखी ईदगाह सूना रहा मेले नही लगे घर में महिलाओं और बच्चों तक के कपड़े नही बने कोरोना महामारी के डर से एक दूसरे से मिलने से भी लोगो ने परहेज किया।ईद के दिन कोई रौनक नही रही।3,,,,नगर निवासी अस्सी वर्षीय ने मटरू खां ने अपनी यादें ताजा करते हुए कहा कि आज से साथ साल पहले नगर एवं क्षेत्र के किसानो पर अधिक गरीबी थी खेतों में पैदावार कम होने से किसानो पर आर्थिक तंगी रहती थी तब भी इस वर्ष जैसा ईद का त्यौहार नही मनाया गया घर में सभी के कपड़े बनाये जाते थे इस वर्ष ईद के त्यौहार पर घर में किसी के कपड़े नही बने आर्थिक परेशानी के कारण बच्चों को मायूस होना पड़ा ईद की खुशी घर में नही रही कपड़े नही बनने से बच्चे रोते रहै!ईदगाह के रास्तों पर इस वर्ष नही दिखे नेता एवं समाज सेवीफफूँद औरैया:- प्रत्येक वर्ष ईद के त्यौहार के दिन नमाज से पहले ही सभी राजनैतिक पार्टियों के विधायक स्तर के तथा क्षेत्रीय और नगर स्तर के नेता अलग अलग टोलियाँ बना कर ईदगाह के लिए आने जाने वाले रास्तों पर लोगो को बधाई देने के लिए खड़े हो जाते थे लेकिन इस वर्ष महामारी के कहर के चलते कोई नजर नही आया।नगर के समाजसेवी भी ऐसा ही करते थे ईद की नमाज के लिये ईदगाह जाने वाले और वापिस आने वाले नमाजियों को कई समाजसेवी इत्र लगा कर बधाई देते थे लाकडाउन् के कारण वे भी लोगो की सेवा नही कर सके नही आयोजित हुए ईद मिलन समारोहफफूंद / औरैया।:- ईद के दिन नगर में कई स्थानों पर ईदमिलन समारोह का आयोजन होता था।नेता और समाज सेवी घरो पर ईद की मुबारकबाद देने जाते थे इस वर्ष संक्रमण के भय से ईद मिलन समारोह भी आयोजित नही हुए और न ही कोई नेता या समाज सेवी किसी के घर पर ईद की मुबारकबाद देने के लिए पहुंचा। ईद के दिन नही नजर आये फकीरफफूंद औरैया :-ईद के त्यौहार के दिन ईदगाह जाने वाले और वापिस आने वाले रास्तों पर सैकड़ों की तादात में फकीर बैठे रहते थे नमाज के लिये आने जाने वाले नमाजी बैठे फकीरों को दान देते हुए जाते थे।नमाज के बाद दर्जनों की संख्या में फकीरों की टोलियाँ मुहल्लों में आकर सदाएँ लगाते हुए मांगते थे इस वर्ष ईद पर एक भी फकीर की सदा नही सुनाई दी। ईदगाह पर पुलिस का रहा सख्त पहराफफूंद औरैया:-कोविड 19 संक्रमण के फ़ैलाव को रोकने के लिए प्रशाशन ने ईद के दिन सामूहिक नमाज अदा करने पर रोक लगा दी थी शहर काजी ने भी सामूहिक नमाज न पढ़ने के लिए अपील की थी फिर भी एतियात के तौर पर ईदगाह आस्ताना आलिया बाबा का पुर्वा स्थित मस्जिद में जहाँ ईद की नमाज होती है वहां पुलिस का सख्त पहरा बिठा दिया था नमाज का समय समाप्त होने के बाद ही पुलिस फ़ोर्स वहां से हटा। ईदगाह सहित जिन मस्जिदों में नमाज ए ईद अदा की जाती है वहां पुलिस और प्रशाशनिक अधिकारियों ने भी निरीक्षण किया तथा नगर में भी अधिकारियों भ्रमण किया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know