ब्यूरोचीफ:-सौरभ त्यागी उत्तर प्रदेश न्यूज21
जालौन:-नगर क्षेत्र की सभी मस्जिदों में मौलानाओं, ईमामों, ने अदा की ईद की नमाज।सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्राधिकारी जालौन सुबोध गौतम, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश चन्द्र मिश्रा,एस एस आई, उपनिरीक्षक, हमराही कांस्टेबल सभी अपनी अपनी ड्यूटी पर डटे रहे।उपजिलाधिकारी जालौन सुनील कुमार शुक्ला भी मस्जिदों के लिए घरों से बाहर निकल आए लोगों को जागरूक करते नजर आए।तो वहीं दूसरी ओर मुस्लिम धर्मगुरु भी लोगों को जागरूक करते हुए ईद की नमाज घरों में ही पढ़ने और लाक डाउन का अनुपालन करने की अपील करते दिखे।मीडिया ने कुछ लोगों से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसा समय कभी नहीं देखा है कि त्योहार भी घरों में ही मनाएंगे ।लेकिन वैश्विक महामारी को देखते हुए लोगों में जागरूकता और सजगता देखी जा रही है ।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know