Top News

ईद में कोरोना फाइटरों को स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित!

      ब्यूरोचीफ:-सौरभ त्यागी उत्तर प्रदेश न्यूज21
कालपी (जालौन) :-सोमवार को ईद पर्व के अवसर पर अल्पसंख्यक बाहुल्य जुलैहटी चौराहे में क्षेत्रीय सभासद प्रतिनिधि उमेर  की अगवाई में कोरोना योद्धाओं सफाई कर्मचारियों, पत्रकार को सम्मानित किया गया।नगर के मोहल्ला दमदमा के सभासद मोहम्मद उमेर पप्पू ने कहा के कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों ने नगर तथा वार्ड की सफाई व्यवस्था में जो योगदान दिया है। उसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि पत्रकारों ने भी लाक डॉउन के समय अपने दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया है। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सभासद उमेर अंसारी पप्पू मेम्बर, मुन्ना खान साहब, हेल्थ वर्कर अब्दुल मतीन कल्लू चाचा आदि नागरिकों ने वार्ड में तैनात सफाई कर्मचारियों जितेन्द्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विजय कुमार तथा सफाई नायक को सिवईयां, खाध पदार्थ आदि सामग्रियों भेट किया। तथा शाल पहनाकर सम्मानित किया गया।  वरिष्ठ पत्रकार सलीम अंसारी को शाल कर सम्मान से नवाजा गया
फोटो - कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करते सभासद एवं नागरिक

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم