ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल।
उत्तरप्रदेश न्यूज़21 समाचार संपादक अमित चतुर्वेदी
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार की शाम ककोर बम्बा के पास बाइक सवार दो लोगों को ट्रैक्टर ने मारी जोरदार टक्कर जिससे कि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए जानकारी के अनुसार गांव हंसे का पुर्वा सीपू राजपूत पुत्र स्वर्गीय राजा
सिंह व जबर सिंह पुत्र स्वर्गीय फूल सिंह की ट्रैक्टर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए जब इसकी सूचना परिजनों को मिली तो आनन-फानन में जिला अस्पताल चिचौली औरैया ले गए जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को डॉक्टर ने उन्हें सैफई के लिए रिफर कर दिया आगे बताया जाता है कि यह दोनों लोग मंगलपुर से अपने गांव की तरफ आ रहे थे कि तभी पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने इनको जोरदार टक्कर मार दी जिससे यह दोनों घायल हो गए ।जब इसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ट्रैक्टर को दिबियापुर थाने में ले गई। इस पर दिबियापुर थाना प्रभारी विनोद शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know