उत्तर प्रदेश न्यूज21 नवनीत गुप्ता
काउंसलिंग आवेदन की अंतिम तिथि आज
औरैया।जनपद के प्रभारी मंत्री एंव प्रदेश के कारागार एवं लोक सेवा प्रबंधन राज्य मंत्री जय कुमार सिहं जैकी की पहल से 69000 बेसिक शिक्षक भर्ती के आवेदकों में खुशी की लहर दौड़ गयी है।ज्ञात हो कि शिक्षक भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण 146060 अभ्यर्थियों का परिणाम चालू माह में आया था। उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रदेश शासन ने सामान्य वर्ग के आवेदकों का कटआफ 65 तथा आरक्षित वर्ग का कटआफ 60 फीसदी रखते हुये काउसलिगं में शामिल होने के लिये 18 मई से आन लाइन आवेदन माँगे थे।इस प्रक्रिया के तहत 6 जनवरी 2019 को हुई सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के आवेदन के समय अभ्यर्थियों के द्वारा डाला गया मोबाइल नंबर काउंसिलिंग आवेदन में ओटीपी प्राप्त करने हेतु आवश्यक था। डेढ़ साल के अंतराल में अधिकांशतः अभ्यर्थियों के आवेदित मोबाइल नम्बर बन्द हो गए थे या अन्य कारणों से उपयोग में नहीं थे।इस वजह से जनपद के सैकड़ों आवेदकों की परेशानी को देखते हुए दिवियापुर के पूर्व सभासद अजय पोरवाल ने इस समस्या को प्रभारी मंत्री के समक्ष अवगत कराते हुए पत्र लिखा था।
जिस पर संज्ञान लेते हुए प्रभारी मंत्री ने प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डा. सतीश द्विवेदी को पत्र भेजकर युवाओं की समस्या से अवगत कराते हुए मोबाइल नंबर संसोधन के लिए कहा गया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डा. सतीश द्विवेदी ने मोवाइल नम्वरपरिवर्तित की मॉग मानते हुये आवेदन की अंतिम तिथि 26मई को दो दिन बढाते हुये 28 मई की मध्य रात्रि तक कर दिया है। नेहा चौबे,उत्तम पोरवाल, आकांक्षा कुशवाहा, प्रमोद कुशवाहा एवं दीक्षा गुप्ता आदि जिले के तमाम अभ्यर्थियों ने मोवाइल संख्या परिवर्तित होने पर खुशी जाहिर करते हुये प्रभारीमंत्री की सराहना की है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know