उत्तर प्रदेश न्यूज - 21 नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश: आगरा से सटे मथुरा के बॉलीवुड के उभरते हुए सितारे, बेहतरीन अभिनेता मोहित बघेल अब नही रहे।वो कैंसर से पीड़ित थे। बृजक्षेत्र मथुरा के प्रतिभावान कलाकार मोहित बघेल का अल्पायु में निधन हो गया। बॉलीवुड अभिनेता मोहित बघेल का जन्म 7 जून 1993 को मथुरा में हुआ था। वे कई बॉलीवुड फिल्मों में काम भी कर चुके थे। लेकिन उनको सलमान खान की फिल्म रेडी में छोटे चौधरी के किरदार से पहचान मिली। इसके बाद और कई फिल्मों में भी काम किया। शनिवार सुबह मोहित बघेल का मथुरा में अपने निवास पर आखिरी सांस ली। मोहित का लंबे समय से नोएडा में उपचार चल रहा था। उनकी अगली फिल्म *बंटी और बबली पार्ट टू* है। जो कि 26 जून को रिलीज होनी है।
बॉलीवुड अभिनेता मोहित बघेल का निधन!
UPN TV
0
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know