ब्यूरोचीफ:-सौरभ त्यागी उत्तर प्रदेश न्यूज21
जालौन:-आयुर्वेदिक उपचारिका प्रशिक्षिकाओं की नियुक्ति की मांग मा. मुख्यमंत्री से करते हुए कंचन द्विवेदी ने कहा कि 80 छात्र-छात्राओं ने विधिवत तरीके से शासन के दिशा निर्देश के अनुसार जो विज्ञप्ति प्रकाशित हुई थी उसकी चयन प्रक्रिया पूरी की थी लेकिन एक लम्बे अंतराल के बाद आयुष विभाग एवं निर्देशक आयर्वेद विभाग द्वारा अभी तक हम लोगों को नियुक्ति प्रदान नहीं की गई है। जिससे वह व अन्य प्रशिक्षणकर्ता बेरोजगार घूम रही हैं। कंचन द्विवेदी ने बताया कि उच्च न्यायालय लखनऊ द्वारा भी इस नियुक्ति प्रक्रिया का फैसला उनके पक्ष में किया गया है लेकिन फिर भी हम लोगों की नियुक्ति प्रक्रिया अभी तक नहीं की गई है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know