Top News

लॉक डाउन का पालन न करने वालो पर होगी सख्त कार्यवाही : अंजू बर्मा उप जिलाधिकारी

उत्तर प्रदेश न्यूज21 राज त्रिपाठी
जनपद कानपुर देहात:-तहसीलदार संजय कुशवाहा ने कहा कोरोना वायरस का यह खतरनाक काल विशेष सावधानी की जरूरत
नयाब तहसीलदार मनोज रावत ने  कहा  महा मारी से बचने के लिए मास्क जरूरी
रसूलाबाद कानपुर देहात।लॉक डाउन 4 शुरू होते ही स्थानीय प्रसाशन पूरी तरह अलर्ट होकर सही तरीके से पालन कराने के लिए बेहद ही सख्त हो गया है परगनाधिकारी अंजू बर्मा तहसीलदार संजय कुशवाहा नयाब तहसीलदार मनोज रावत व कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने भारी पुलिस बल के साथ नगर में घूम घूम कर बिना मास्क लगाए लोगो व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वाले लोगो की जमकर क्लास लेकर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने की चेतावनी दी ।
       परगनाधिकारी अंजू बर्मा ने सभी प्रसाशनिक अधिकारियों व पुलिस बल के साथ सबसे पहले तहसील परिसर को अपने आराम का अड्डा बनाये लोगो को घेरकर  भगाने के साथ बिना काम के तहसील में भीड़  बढ़ाने वाले लोगो के वाहनों को सीज करने की चेतावनी देकर आज कुछ राहत देकर कहा कि तहसील परिसर में बैनामा व शादी  की परमीशन लेने आने वाले लोगो के अलावा  अब अन्य के पकड़े जाने पर मुकदमे दर्ज कर सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी !  परगनाधिकारी अंजू बर्मा ने बताया कि बेहद ही चिंता की बात है कि  कोरोना वायरस को लेकर देश विषम परिस्थियों से गुजर रहा है लेकिन यहां की जनता अभी भी इस महामारी को हल्के में लेकर बिना मास्क लगाए ही सड़को पर घूमते देखी जा रही है ।तहसीलदार संजय कुशवाहा ने कहा कि कोरोना वायरस का यह खतरनाक काल चल रहा है अब लोगो को विशेष सावधान हो जाना चाहिए ।उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारीगण जनता के हित के लिए ही रात दिन सड़को गांव गलियों में घूमकर इस महामारी से बचाव के लिए ही सचेत कर रहे है ।अब जनता को ज्यादा सावधानियां बरतने की विशेष जरूरत है ।
   नयाब तहसीलदार मनोज रावत ने कहा कि अब तो शासन ने बिना मास्क लगाए सड़को पर घूमते मिलने पर जुर्माना भी निर्धारित कर दिया है ।उनका कहना था कि यह सब जनता को इस भयानक  महामारी से बचाने के लिए ही किया गया है क्यो कि इस महामारी से बचने के लिए मास्क लगाना सामाजिक दूरी बनाकर बातचीत करना लॉक डाउन का पालन कर घरों में ही रहना ही उपाय है ।
उन्होंने जनता से इन उपायों के पालन करने की अपील की ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم