प्रवासी मजदूर और यात्रियों के साथ मनाई ईद!

                उत्तर प्रदेश न्यूज21
अबकी ईद सबकी ईद के तहत अल-अकबर संस्था के लोगों ने मनाई ईद।
फफूंद /औरैया:- अबकी ईद सबकी ईद के तहत फफूंद नगर की प्रमुख समाजसेवी संस्था ने ईद का पर्व जिले के विभिन्न क़वारन्टीन सेन्टर और राष्ट्रीय राजमार्ग(NH24) के जालौन चौराहा व टोल प्लाजा पर प्रवासी श्रमिको व यात्रियों के साथ मनाते हुए उन्हें मोहब्बत का पैगाम दिया। मुस्लिम समुदाय के मुख्य त्योहार ईद-उल-फितर के मौके पर जिले के उद्योगपति व समाजसेवियों के सहयोग से कस्बे की प्रमुख सामाजिक संस्था अल-अकबर वेलफ़ेयर सोसायटी ( मदद फाउंडेशन )के प्रमुख गुलजार अहमद,आसिफ राईन ने अपनी टीम के सदस्यों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग व अजीतमल टोल प्लाजा पर रोडवेज बसों द्वारा अपने साथियों के साथ घर जा रहे प्रवासी श्रमिकों को पानी,फल,मास्क ,सेनिटाइजर,व पहनने के लिए चप्पलें मुहैया कराकर अनूठे अंदाज में ईद का त्योहार मनाते हुए मोहब्बत का पैगाम दिया।संस्था के लोगों ने बताया कि जब से लॉक डाउन हुआ है तब से संस्था सभी का सहयोग लेकर अपने साथियों के साथ बराबर परेशान लोगों तक हर सम्भव मदद पहुँचाने का काम कर रही हैं संस्था की ओर से कोविड 19 के संक्रमण के बचाव से दिबियापुर व फफूंद में दो सेनिटाइजर मशीन भी लगवाईं हैं ।इस दौरान राजकुमार सक्सेना, संदीप गर्ग,बबलू राईन,मजीद भाई, प्रिंस खान,टी.एच खान,नवेद वारसी,नायाब अली,आशीष पोरवाल,सभासद प्रबल शर्मा,राहिल सिद्दीकी,परवेज राईन,मुस्तक़ीम मेव,सोराब राईन,गोविंद सोनी,हबीबुर्रहमान,अनस राईन व अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने