ब्यूरोचीफ:-सौरभ त्यागी जालौन
जालौन :- थाना सिरसा कलार में लॉक डाउन की स्थिति को देखते हुए सिरसा कलार कोटेदार ने सोशल डिस्टेंसिग का ख्याल रखते लोगों को राशन सामग्री उपलब्ध कराई । कोटेदार धर्मेंद्र कुमार प्रजापति अपने दरवाजे के सामने 1 मीटर की दूरी पर गोले बनाकर और साबुन और सैनिटाइजर रखकर लोगों को पहले हाथ धुलने के लिए कहा इसके बाद सभी को क्रमबद्ध तरीके से लाइन में लगवा कर राशन दिया जिससे लोगों को खाद्य सामग्री लेने में कोई भी दिक्कत या समस्या नहीं हुई है ग्रामीणों का कहना है कि हम सभी लोगों ने सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखते हुए राशन लिया है और कोई समस्या ना हो इसके लिए पुलिस प्रशासन मौजूद रहा है कोटेदार ने कहा है कि जिन लोगों के जॉब कार्ड और आधार कार्ड हैं । उन लोगों को निशुल्क राशन वितरण किया गया है जिन लोगों के पास केवल राशन कार्ड अकेला था उन लोगों से पैसे लिए गए हैं और कुछ गरीब लोग थे जिनके पास राशन कार्ड नहीं था उन लोगों को भी उनकी स्थिति देखते हुए कुछ राहत सामग्री स्वरूप राशन दे दिए गए हैं जिससे उन्हें अपनी गृहस्थी चलाने में कुछ राहत मिल सके मौके पर पहुंचे हमारे पत्रकार साथी ने जब कोटेदार से बात की उन्होंने कहा हम अंत्योदय कार्ड धारकों को निशुल्क राशन के साथ एक एक साबुन उपहार स्वरूप दे रहे हैं व सभी लोगों को सही तरीके से राशन वितरण कर रहे हैं।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know