Top News

बीजापुर गावँ में कोरोना से प्रभावित 10 परिवारों को बांटा राशन!

ब्यूरोचीफ:-सौरभ त्यागी उत्तर प्रदेश न्यूज21
  जालौन जिले में लगातार बढ़ते कोरोना के संकट व उससे प्रभावित होने बाले गावँ के अति बंचित व बेसहारा परिवारों को गावँ में प्रीति बौद्ध ने मिलकर बुंदेलखंड दलित अधिकार मंच, प्रयास व सी.यस.ई.आई संस्था के सहयोग से बीजापुर गावँ के कोरोना महामारी से प्रभावित 10 सबसे गरीब, बेसहारा, मजदूर,विधवा, मैला ढोने बाले असाह परिवारों को राशन सामग्री वितरित की है।
गावँ में ड्रॉपआउट बच्चों को सामुदायिक शिक्षा केन्द्र(जय भीम एडुकेशन सेंटर)के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने बाले प्रीति बौद्ध ने राशन सामग्री बाटते हुए बताया कि इस महामारी से बहुत लोग प्रभावित हो रहे है,हमारे गावँ में कई परिवार इस संकट से जूझ रहे थे, हमने अपनी टीम के साथ मीटिंग की व सोचा कि हमें भी इन परिवारों की मदद करनी चाहिये तो हमने अपने संगठन बुंदेलखंड दलित अधिकार मंच से बात की व खुद के व संगठन के प्रयास से आज अपने गावँ के 10 परिवारों को राशन सामग्री वितरित की, हम आप सभी से भी अपनी तरफ से व अपने संगठन की तरफ से अपील करते है कि आप भी आगे आये और ऐसे वेसहारा परिवारों की मदद जरूर करे।इस कार्य मे प्रमुख रूप से 
रोहित कुमार, प्रीति बौद्ध , रामअवतार चौधरी, दीपक कुमार, शिवम कुमार , राधे  आदि ने सहयोग दिया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم