*ट्रेन की टक्कर से मोर की मौत जानिए इस खबर में
समाचार संपादक अमित चतुर्वेदी
कंचौसी रेलवे स्टेशन पर सुबह श्रमिक स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से एक मोर की मौत हो गयी। पुलिस व वन विभाग के अफसरों ने मोर का पोस्टमार्टम कराकर उसका अंतिम-संस्कार कर दिया। सुबह 9 :40 पर ड्यूटी पर तैनात पोर्टर जयवीर को रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से मृत मोर दिखायी पड़ा। उन्होंने इसकी सूचना कंचौसी स्टेशन मास्टर अखिलेश यादव को दी। स्टेशन मास्टर ने मेमो भेजकर पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद राष्ट्रीय पक्षी का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम-संस्कार कर दिया गया।
फोटो
म्रत मोर के पंखों को सही करता रेलवे कर्मचारी
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know