Top News

सड़क हादसे में औरैया और अजीतमल कोटवाल तत्काल सस्पेंड सी ओ को चेतावनी जानिए कारण इस खबर में!

सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में औरैया सड़क हादसे में घायल 26 मरीज भर्ती।
उत्तरप्रदेश न्यूज़21
औरैया:आज सुबह तकरीबन 03 से 04 बजे के बीच औरैया के निकट हुई सड़क दुर्घटना में लाॅकडाउ न के बीच वापस अपने घर लौट रहे कुछ मजदूर घायल हो गये। इस सड़क हादसे में घायल 26 लोगों को चिकित्सा विश्वविद्यालय, सैफई मे रेफर किया गया है जहाॅ पर इन सभी घायल मरीजों को तुरन्त विश्वविद्यालय के ट्रायज में भर्ती कर इमर्जेंसी चिकित्सकीय टीम द्वारा इलाज प्रारम्भ कर दिया गया। है। यह जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 डा0 राजकुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इन घायल 26 मरीजों में से 05 घायलों की स्थिति चिन्ताजनक है इनमें से एक मरीज वेन्टिलेटर पर है। गंभीर रूप से घायल मरीजों का इलाज सघन चिकित्सा ईकाई (आईसीयू) में एक्सपर्ट मेडिकल टीम द्वारा किया जा रहा है। क्योंकि ये सभी मरीज हाॅट स्पाॅट एरिया से आये हैं इसलिए कोरोना सम्बन्धित सभी तरह की सावधानियाॅ बरती जा रही हैं।
चिकित्सा अधीक्षक डा0 आदेश कुमार ने बताया कि सभी घायलों का इलाज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 डा0 राजकुमार के निर्देशन में चिकित्सकीय टीम द्वारा किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही कुलपति द्वारा इमर्जेसी चिकित्सकीय टीम को विशेष एलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दे दिये गये और सभी घायल मरीजों का इलाज विश्वविद्यालय में पहुॅचते ही तुरन्त शुरू कर दिया गया। भर्ती होने के तुरन्त बाद कुलपति प्रो0 राजकुमार ने चिकित्सकीय टीम के साथ सभी घायल मरीजों की जानकारी ली। इस दौरान कानपुर जोन के कमिश्नर सुधीर एम बोवडे, आईजी मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी इटावा जेबी सिंह, विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डा0 रमाकान्त यादव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह, एसडीएम सैफई हेम सिंह आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने