ब्यूरोचीफ:-सौरभ त्यागी उत्तर प्रदेश न्यूज21
हदरुख जालौन:- लॉक डाउन की स्थिति को देखते हुए आज हदरुख चौकी प्रभारी दिव्य प्रकाश तिवारी ने आर्यावर्त बैंक मदारीपुर व इलाहाबाद बैंक हदरुख का निरीक्षण कर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखने के लिए दिशा निर्देश दिए चौकी प्रभारी ने कहा कि इस महामारी में जो लोग भी बैंकों में पैसा निकालने आते हैं वह अपने घरों से मास्क या गमछा लेकर बैंक पर आएं और 2 गज दूरी का ख्याल रखें जिससे कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी से बचा जा सकता है बैंकों में लाइन लगाए हुए लोगों को समझाते हुए कहा कि सभी लोग बारी बारी से पैसे निकालेंगे और यदि कोई भी समस्या होती है तो मुझे सूचित करें हम अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर उसकी समस्या का समाधान करने की कोशिश करेंगे और कहा कि जो लोग भी सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know