अच्छे पौधे तैयार करने के दिए निर्देश
धर्मेन्द्र यादव कंचौसी/औरैया
कानपुर मंडल वन अधिकारी ( चीफ कंजरवेटर फॉरेस्ट) अरविन्द गुप्ता ने अछल्दा वन रेंज की कंचौसी पौध शाला में तैयार की जा रही पांच लाख से अधिक आम ,नीम ,शीशम, जामुन इमली ,अर्जुन , यूकेलिप्टस, कंज ,आंवला, अमरूद आदि का मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे।
रविवार शाम को जहां उन्होंने नर्सरी के बीच में कम जमाव व सूखे पौधे हटा कर बाहर की पौध शालाओं से पौध ला कर उन्हें आगामी बरसात से पहले निहित की गई जगह पर प्लांटेशन करने को कहा जिसके लिये गढ्ढे खोदने का काम अभी से शुरू कर देना चाहिए , वन अधिकारी ने कोरोना महामारी के चलते विभाग के काम मे लगे मज़दूरों का समय से भुगतान और सोशल डिस्टनसिंग का पालन कराने के आदेश संबधित अधिकारियो कर्मचारियो को दिये
निरीक्षण के समय काम कर रहे दो दर्जन से अधिक पुरूष महिला मजदूर शाम हो जाने के कारण घर चले गये थे निरीक्षण के समय जिला वन अधिकारी सुनदरेशा रेंजर अछल्दा परागी लाल एस डी ओ और फोरेस्टर जंगी सिह साथ थे इससे पहले अधिकारियो द्वारा बिधूना वन रेंज की पौध शाला व पौधे लगाये जाने के कई स्थानों का निरीक्षण किया गया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know