Top News

आंधी से उड़े गेंहू के गठ्ठे और टीन शैड़ पेड़ गिरने से बिजली लाइन क्षतिग्रस्त।

आंधी से उड़े गेंहू के गठ्ठे और टीन शैड़ पेड़ गिरने से बिजली लाइन क्षतिग्रस्त।

धर्मेन्द्र यादव  कंचौसी 
कंचौसी कस्बा आसपास गांवों में आंधी पानी किसानों पर कहर बन गया।गेंहू के  सैकड़ों गठ्ठों जहां उड़ गए वही कई पेड़ धराशाही हो गए कई लोगों के छप्पर व टीन  शैड़ और कई  जगह बिजली के पोल व केबिल टूटने से कई गांवो की बिधुत सप्लाई बाधित हो गई।
रविवार शाम को आई आंधी ने जमकर कहर बरपाया। कटाई के लिए खेतों में पड़े सैकड़ों गठ्ठे उड़ गए। पखबारे भर में कई मर्तबा आंधी पानी ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है । भींग कर कई जगह गठ्ठे सड़ने के कगार पर है।जिससे किसानों का लाखों रुपये का नुकसान हो गया।तमाम पेड़ भी उखड़ गए या  टूट कर धराशायी हो गए। घसा पुर्वा में  नीम का पेंड़ गिरने से बिजली लाइन व खंबा क्षतिग्रस्त हो गए।जिससे ढ़िकियापुर घसा पुर्वा बिक्षाई सूखमपुर करौधा कंचौसी गांव बिहारीपुर आदि गांवों की बाधित हो गई। तमाम लोगों के छप्पर व टीन शैड़ आंधी में उखड़ कर उड़ गए।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم