एसपी ने प्रतिबंधित वाहनों से आ रहे प्रवासी श्रमिकों को रोका
उत्तरप्रदेश न्यूज21 रामप्रकाश शर्मा
फोटो परिचय। अनंतराम टोल प्लाजा पर मौजूद एसपी व स्टाफ
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड पर 2 दिन पूर्व भीषण सड़क हादसा होने के बावजूद प्रवासी श्रमिकों का प्रतिबंधित वाहनों से आना लगातार जारी है। जिसको लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी के चलते कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के अनंतराम टोल प्लाजा पर आने - जाने वाले वाहनों पर पैनी नजर रखी जा रही है। वही प्रतिबंधित वाहनों पर आ रहे श्रमिकों को वाहनों से उतारकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। साथ ही उन्हें बसों के माध्यम से गंतव्य तक भेजा जा रहा है। साथ ही जनपद के लोगों को शेल्टर होम में भेजने का काम किया जा रहा है।
शनिवार की भोर करीब साढे 3 बजे कोतवाली औरैया क्षेत्र के नेशनल हाईवे ग्राम चिरुहूली के समीप एक होटल पर खड़ी डीसीएम में ट्राला ने टक्कर मार दी थी। जिसके चलते ट्राला पलट गया था। इसी कारण से डीसीएम व ट्राला पर बैठे 26 प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई थी , तथा 4 दर्जन से अधिक लोग गंभीर घायल हुए थे। इसी घटना के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। किसी की चलते रविवार की रात पुलिस अधीक्षक सुश्री सुनीति द्वारा अनन्तराम टोल प्लाजा पर दूसरे दिन भी चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें जनपद में प्रवेश कर रहे प्रवासी श्रमिको को जो प्रतिबंधित वाहनो से आ रहे थे , उन्हे रोककर उनका स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा चिकित्सीय परीक्षण कराकर निर्धारित बसों से उनके गन्तव्य को रवाना किया गया। तथा जो लोग जनपद औरैया के थे उन्हे जनपद में बनाये गये शेल्टर होम भेजा गया है। कुल मिलाकर प्रतिबंधित वाहनों से आने वाले प्रवासी श्रमिकों पर जिला प्रशासन पैनी नजर लगाये हुए है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know