Top News

कंचौसी खड़ी रही मालगाड़ी जानिए कारण

धर्मेंन्द्र यादव कंचौसी
टूण्ड़ला से कानपुर जा रही मालगाड़ी के इंजन का प्रेशर सिस्टम फ़ेल होने से कंचौसी स्टेशन के पास आधा घंटा ट्रेन खड़ी रही। जिससे फफूँद और पीछे के स्टेशन पर कई  मालगाड़ी फंसी रही। ट्रेन ड्राइवर की शूजबूज से मालगाड़ी गंम्तव्य रवाना किया जा सका।
शुक्रवार की रात पौने नौ बजे करीब एक मालगाड़ी फफूंद से गुज़र कर जैसी ही कंचौसी स्टेशन के दो किमी पहले पहुंची की अचानक इंजन का प्रेशर सिस्टम फ़ेल हो गया और ट्रेन खड़ी हो गई। ट्रेन के ड्राइवर ने इंजन  के प्रेशर सिस्टम फ़ेल होने की सूचना कंचौसी स्टेशन मास्टर बिशम्बर दयाल पांड़े और वरिष्ठ अधिकारियों को दी। इसके बाद ड्राइवर ने  काफ़ी मशक़्क़त के बाद इंजन को चेक किया। और बार बार चलाने की कोशिश करने लगा। इस दौरान इंजन का प्रेशर सिस्टम सही हो गया तब ट्रेन को कानपुर की तरफ़ रवाना किया गया। इस बीच ट्रेन आधा घंटा खड़ी रही। मालगाड़ी के पीछे फफूंद पाता अच्छलदा भरथना आदि स्टेशनों पर कई मालगाड़ियाँ और ज़रूरी ट्रेने खड़ी रही।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने