उत्तर प्रदेश न्यूज21 राज त्रिपाठी
औरैया:- तहसील विधूना के ब्लाक सहार में लगने वाला गाँव बन्दी पुरवा में बनी बम्बी के किनारे सड़क पर लगातार गाँव के ही दबंगों का इस प्रकार अतिक्रमण है कि मानो उनके नाम से शिकायत करने से भी डरते हैं ग्रामीण आपको बता दें कई बार इसकी शिकायत थाने से लेकर उच्चाधिकारियों तक की गई लेकिन अभी तक नहीं हो सकी कार्यवाही सड़क किनारे घूरा व कण्डो का कूप लगा रास्ता अवरुद्ध किये हुए हैं जिस पर सिंगल वाहन निकलना भी मुश्किल हो जाता यहाँ तक यदि किसी के कण्डे फूट जाएं तो लोग मारपीट पर भी आमादा हो जाते और तो और कई लोग अपने वाइको से गिर कर घायल भी हो चुके लेकिन किसी भी अधिकारी ने इस इन सड़क पर किये अतिक्रमणकारियों पर कार्यवाही करने की हिम्मत नहीं की अब देखना होगा क्या कार्यवाही करते हैं अधिकारी य फिर बौना साबित होगा सरकारी तंत्र
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know