उत्तर प्रदेश न्यूज21 अजय कश्यप
कोविड-19 महामारी और प्रवासी मजदूरों को लेकर पूरे भारत में हाहाकार मचा है वही उत्तर प्रदेश सरकार अपने वादों पर खरा उतर रही है और मजदूरों से अपील कर रही है कि कोई भी मजदूर पैदल ना आए ना ही किसी मालवाहक वाहन पर बैठ कर आए सरकार हर संभव मदद कर रही है औरैया जिले के प्रवासी मजदूरों ने बताया की मैं दिल्ली के मुनिरका से अपने गृह जनपद औरैया तक सरकार द्वारा निशुल्क आए है सरकार के इस सराहनीय कार्य से बे बहुत खुश हैं उन्होंने बताया रजिस्ट्रेशन के बाद हमारे पास s.m.s. आया और दिए गए पते पर मेडिकल चेकअप होने के बाद बस द्वारा रेलवे स्टेशन पर पहुंचाया गया जहां पर आनंद विहार टर्मिनल से वाराणसी तक का टिकट बना कर दिया गया और खाने-पीने का इंतजाम भी हुआ फिर हमें श्रमिक स्पेशल ट्रेन द्वारा इटावा में उतारा गया जहां थर्मल स्क्रीन होने के बाद रोडवेज बस द्वारा गृह जनपद औरैया लाया गया. सभी मजदूरों से अपील की घबराए नहीं और सरकार द्वारा की गई व्यवस्था का लाभ उठाएं.
प्रवासी मजदूरों को लेकर वादा निभाती सरकार निशुल्क पहुंचाया जा रहा घर!
UPN TV
0
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know