प्रवासी मजदूर की पत्नी ने श्रमिक स्पेशल ट्रेन में दिया बच्ची को जन्म, कर्नाटक से यूपी के लिए निकला था परिवार

श्रमिक स्पेशल ट्रेन से उत्तर प्रदेश के बलरामपुर स्थित अपने घर जाने के लिए रवाना हुई नौ महीने की गर्भवती महिला ने शनिवार को महिला सहयात्रियों की मदद से चलती ट्रेन में बच्ची को जन्म दिया। भवन निर्माण क्षेत्र में मजदूरी करने वाले महिला के पति संदीप ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि वे लोग शुक्रवार को श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सवार हुए।
उसने बताया कि शनिवार शाम उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई जिसके बाद वहां मौजूद अन्य महिलाओं ने एक सुरक्षा घेरा बनाकर बच्ची के जन्म में सहायता की।
संदीप पत्नी और बच्चे के साथ लखनऊ स्टेशन पर उतरा जहां से जच्चा-बच्चा को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। संदीप ने बताया, ''वहां डॉक्टरों ने कुछ जांच करने के बाद कुछ दवाएं दीं। उसके बाद हम सरकारी बस से अपने घर बलरामपुर पहुंच गए।
पुलिस महानिरीक्षक और बेंगलुरु शहर पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (प्रशासन) हेमंत निम्बाल्कर ने कहा कि प्रशासन को अपनी स्थिति की जानकारी दिए बगैर ही महिला श्रमिक स्पेशल ट्रेन पर सवार हो गई थी। निम्बाल्कर ने बताया, ''उसके रिश्तेदारों ने भी उसके गर्भवती होने की सूचना प्रशासन को नहीं दी। यहां तक कि महिला ने भी अपने घर जाने पर ही जोर दिया।
महिला की तस्वीर साझा करते हुए उसकी खुशी में शामिल निम्बाल्कर ने ट्वीट किया, ''हमने कर दिखाया। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ और सुरक्षित हैं।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know