अजय कश्यप उत्तर प्रदेश न्यूज21
औरैया:-औरैया में बड़ा सड़क हादसा।* फरीदाबाद से 81 मजदूरों को लेकर आ रहे खड़े ट्राला में डीसीएम ने मारी टक्कर। 25 की मौत 25 से अधिक घायल। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। डीएम और एसपी औरैया समेत कई थानों का फ़ोर्स और प्रशानिक अधिकारी और कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर मौजूद। पुलिस और स्वास्थ्य कर्मी राहत और बचाव कार्य मे जुटी। गंभीर घायलों को किया जा सकता है कानपुर के हैलट होस्पिटल रेफर। कोतवाली औरैया के चिहुली इलाके में हाइवे पर हुआ दर्दनाक हादसा। फरीदाबाद से गोरखपुर जा रहे थे मजदूर। एडीजी कानपुर जोन जे एन सिंह और आईजी मोहित अग्रवाल कमिश्नर कानपुर मंडल औरैया हुए रवाना*।
*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औरैया में हुए हादसे का संज्ञान लेते हुए जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि सभी घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही उन्होंने कमिश्नर और आईजी कानपुर को घटनास्थल का दौरा कर दुर्घटना के कारणों की तत्काल रिपोर्ट देने को कहा है।*
*औरैया की मुख्य चिकित्साधिकारी अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि 24 लोगों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। फिलहाल 22 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 15 लोग, जो गंभीर रूप से घायल थे, उन्हें सैफई पीजीआई में रेफर किया गया है।*
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know