कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से 15 जून तक बढ़ सकता है लॉकडाउन!

        उत्तर प्रदेश न्यूज़ 21 रोहित सविता
उन्नाव:- कोशिशों के बावजूद देश में कोरोनावायरस संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। 26 मई मंगलवार तक देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1.45 लाख तक पहुंच गई है। ऐसे में उम्मीद है कि सरकार लॉकडाउन को और आगे बढ़ा सकती है। डेक्कन क्रॉनिकल के मुताबिक, सरकार लॉकडाउन को 15 जून तक बढ़ाने की तैयारी में है। इससे पहले 31 मई को लॉकडाउन का चौथा चरण खत्म होने वाला है। देश में 25 मार्च से ही लॉकडाउन जारी है।
सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) सभी राज्यों से चौथे चरण के लॉकडाउन की रिपोर्ट मांगेंगे। चौथे चरण का लॉकडाउन 18 मई से 31 मई तक के लिए है। इस रिपोर्ट के बाद ही सरकार कोई फैसला करेगी। हालांकि इस बार इस बात की उम्मीद कम है कि केंद्र सरकार राज्यों के साथ वीडियो मीटिंग करेगी जैसा कि वह पहले करती रही है।
इस बीच पीएम मोदी 31 मई को मन की बात करने वाले हैं। इसी दिन चौथे चरण के लॉकडाउन का आखिरी दिन है। मुमकिन है कि इसी दिन लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान हो सकता है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने