Top News

बस्तेपुर में सोशल डिस्टेंसिग से कराया जा रहा मनरेगा कार्य मिला मजदूरों को काम।

ब्यूरोचीफ:-सौरभ त्यागी जालौन उत्तर प्रदेश न्यूज21
जालौन :-बस्तेपुर में जारी किया गया मनरेगा कार्य । सोशल डिस्टेंसिग को देखते हुए कराया जा रहा है कार्य ।
लॉक डाउन की स्थिति को देखते हुए प्रदेश सरकार ने फैसला लिया था कि मनरेगा के अंतर्गत गरीब परिवार के लोगों को उनके दैनिक खर्च के लिए समपूर्ण उत्तर प्रदेश में  रोजगार गारंटी योजना का कार्य चालू करवा दिया गया है।
जिससे मजदूर वर्ग को कुछ राहत मिल सके । आज जालौन जिले के कई इलाकों में प्रधानों व रोजगार मित्रों ने काम जारी करवा दिया है।
कुठौंद क्षेत्र के ग्राम बस्तेपुर में मजदूरों से जब हमारी टीम ने बात की तो उन्होंने बताया कि लॉकडॉन में सरकार ने सभी मजदूरों को काम तो दिया है लेकिन इस समय तपती गर्मी में खेतो की मिट्टी किसी पत्थर से कम नही लगती है ।
जब मिट्टी खुदाई करते है तो बहुत मुश्किल होता है ऐसे में प्रधान व रोजगार मित्र अगर खुदाई से पहले  खेतो में पानी लगवाकर छोड़ दें तो खुदाई में कोई परेशानी नहीं होगी ।
प्रधान व पंचायत मित्र से इस विषय मे जानकारी ली गई तो पंचायत मित्र ने कहा है कि आज से काम की सुरुआत की गई है ।कल से ऐसी कोई भी समस्याओं को नही आने देगे और जहाँ भी काम किया जाएगा उस खेतो में पहले ट्रेक्टर से प्लाऊ चलवा कर खेत को उखाड़ दिया जाएगा और ट्यूबवेल से खेतो में पानी छोड़ दिया जाएगा  ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने