कंचौसी धर्मेंद्र यादव
संविधान निर्माता बाबा साहब ड़ां भीमराव अंम्बेड़कर का जन्म दिवस कस्बा कंचौसी और आसपास के गांवों में सोशल ड़िस्टेसिंग का पालन करके सादगी से मनाया गया।
कस्बा के औरैया रोड पर स्थित अंम्बेड़कर पार्क में गिने चुने लोंगों की मौजूदगी में सोशल ड़िस्टेसिंग का पालन करके ढ़िकियापुर प्रधान रविन्द्र सिंह ने बाबा साहब का माल्यार्पण किया। इस मौक़े पर पूर्व प्रधान अजय कठेरिया मास्टर सतनाम सिंह संतोष कुमार जनक सिंह रविन्द्र सेंगर मौजूद रहे। उधर क्षेत्र के सूखमपुर मड़ैया,कंचौसी गांव,चमरौआ,नौगवां,मधवापुर,
कसहा आदि गांवों में ग्राम प्रधान और समुदाय के लोंगों ने अंम्बेड़कर प्रतिमा पर माल्यार्पण और घरों में केक काट सादगी से ड़ां भीमराव अंम्बेड़कर का जन्म दिवस मनाया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know