अमित चतुर्वेदी दिबियापुर
उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद उनके लॉकडाउन बढ़ाने के फैसले का स्वागत किया । उन्होंने रामकृष्ण नगर स्थित अपने आवास पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम सम्बोधन को टीवी पर सुना ।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी को हम सब की पीड़ा के बारे में पूर्ण आभास है,उन्होंने जो भी कदम उठाए हैं वह हमारी सुरक्षा के लिए हैं सभी लोग 3 मई तक सहयोग करें ,घर पर रहें ,सुरक्षित रहें। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन को 3 मई तक बढ़ाने का निर्णय पी एम नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता को दिखाता है। यह नागरिकों की सुरक्षा के लिये लिया गया निर्णय है। यह कोरोना के फैलाव को रोकने के साथ ही देश को सुरक्षित रखने में सहायक होगा, और वायरस को नये क्षेत्रों में पहुंचने से रोकेगा । उन्होंने प्रदेश वासियों से अनुरोध किया कि अपने परिवार की सुरक्षा के लिए सेतु आरोग्य एप्प को डाऊनलोड करें। ज़्यादा से ज़्यादा गरीब परिवारों की मदद करें। व्यापार और उद्योग किसी को भी काम से न निकालें। वही मोदी जी के द्वारा बताए गए 7 बातों के समर्थन कर घर पर रहे सुरक्षित रहे ।
वही कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने अपने आवास पर ही संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 129वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अम्बेडकर की फोटो के सामने पुष्प अर्पित कर उन्हें सामाजिक समरसता का प्रतीक बताते हुए कहा कि बाद कहा कि दलित समाज को अन्य वर्गो के समान खड़ा करने में अंबेडकर का अहम योगदान रहा है जिन्होंने पूरा जीवन जात-पात को खत्म करने में लगा दिया था। लॉक डाउन के कारण बड़े कार्यक्रमों का आयोजन नही किया गया था ।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know