Top News

हॉटस्पॉट घोषित क्षेत्र को किया जा रहा सैनिटाइज समूचे क्षेत्र में खगाली जा रही संदिग्धों की हिस्ट्री

फोटो परिचय सैनिटाइजेशन का जायजा लेती नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव

दिबियापुर ।  बीते मंगलवार को  नगर के  कृष्णा नगर में  दो  करोना  पॉज़िटिव पाए जाने के बाद  समूचे क्षेत्र को  नगर पंचायत  द्वारा सैनिटाइज किया जा रहा है वहीं  स्वास्थ्य विभाग  की टीम द्वारा  घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जा रहा है व उनकी हिस्ट्री हासिल की जा रही है  इसको लेकर  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दीबियापुर के  अधीक्षक  डॉ जितेंद यादव ने बताया  कि पूरे इलाके में स्वास्थ्य विभाग की टीम  डोर टू डोर जाकर  हर व्यक्ति का  स्क्रीनिंग कर रही है  संदिग्ध पाए जाने पर उनका सैंपल लेकर लखनऊ भेजा जा रहा है उन्होंने बताया कि  फिलहाल  अभी  और कोई नया  करोना पॉज़िटिव नहीं पाया गया है  वहीं दूसरी ओर  अधिशासी अधिकारी  नगर पंचायत  दीबियापुर मोनिका उमराव  नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद पोरवाल वरिष्ठ लिपिक नरेंद्र सिंह राजावत ने इलाके में किए जा रहे सैनिटाइजेशन  का जायजा लिया l बुधवार को नगर पंचायत  ने युद्ध स्तर पर सैनिटाइजर का काम  चालू कर दिया इसको लेकर उनका कहना है कि नगरवासी चिंतित ना होl हर स्थिति से निपटने के लिए  तैयारी पूरी कर ली गई है lउन्होंने लोगों से अपील की कि अपने-अपने घरों में रहकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें जिससे करो ना जैसी महामारी से निपटा जा सके। कृष्णा नगर  सहित अन्य हिस्से को प्रशासन द्वारा पूरी तरह से सील कर दिया गया l जिसमें लोगों के आने-जाने पर पूर्णतया प्रतिबंध हैl

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم