Top News

सास-बहू बना रहीं मास्क, बेटा गली गली -घर घर निशुल्क बांट रहा मास्क

सहार में सास बीना तिवारी व बहू श्रद्धा मास्क बनाती हुईं
अमित चतुर्वेदी
दिबियापुर । विधूना विकास खण्ड सहार   का एक परिवार लोगों के लिए मिसाल बन रहा है। आपदा के इस भयंकर समय में जिले में कोरोना के अब तक 12 मामले सामने आ चुके हैं। कुछ ऐसे लोग भी हैं जो आपदा की घड़ी में लोगों को कोरोना के कहर से बचाने में अहम योगदान देने में जुटे हैं। सहार निवासी डाककर्मी जितेंद्र तिवारी की पत्नी बीना तिवारी अब तक लगभग सैकड़ो  मास्क स्वयं सिल चुकी हैं। इस पुनीत काम में बहू श्रद्धा तिवारी  भी भरपूर सहयोग दे रही है। दोनों सास-बहू मिलकर घर के कामकाज से निपटकर मास्क बनाने में जुट जाती हैं।  बीना तिवारी  का बेटा  व सवर्ण समाज सेवा संस्थान के युवा प्रदेश प्रभारी व हिन्दू  युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष अंकित तिवारी  इन मास्कों को लोगों में निशुल्क बांट रहे हैं। अंकित  अब तक आसपास की पंचायतों में  सैकड़ो  लोगों को घर-घर जाकर निशुल्क मास्क दे चुके हैं। लोग उनके परिवार द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना कर रहे हैं। अंकित  का कहना है कि उनका अभियान आने वाले समय में भी जारी रहेगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم