Top News

प्रधानमंत्री के आवाहन पर "कोरोना"से फतह को जिले में घर-घर हुई रोशनी

शुभम बाबू
औरैया :प्रधानमंत्री के आवाहन पर "कोरोना"से फतह को जिले में  घर-घर रोशनी की गई, घंटा व शंखनाद किया गया।।
 "कोरोना" महामारी से जारी जंग में देश वासियों के मनोबल बढ़ाने और वैज्ञानिक कारण के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन को जिले वासियों ने हृदय से पालन करते हुए विगत रात 9 बजे अपने-अपने आवास पर रोशनी की,इस मौके पर आकांक्षा जूनियर हाईस्कूल याकूबपुर  में प्रबन्धक डॉ आर एस यादव ने धर्मपत्नी स्नेहलता,बेटी सुश्री मार्था, बेटे आशीष की उपस्थिति में रोशनी की,इसी तरह कस्बे के कन्या इंटर कालेज के प्रबंधक रविन्द्र राजपूत ने धर्मपत्नी प्रधानाचार्या नीलम राजपूत,बेटी नैनसी, बेटे प्रिंस के साथ  अपने आवास पर दीपक जलाये, इसी तरह बेला के समीपवर्ती ग्राम मनुआं पुरवा में समाजसेविका प्रमिला सिंह ने बेटी आँचल यादव,बेटे शुभम बाबू,आशीष कमल के साथ आवास पर रोशनी की,इसी तरह समाजसेवी अजीत यादव ने अपने गुलालपुर स्थित आवास पर रोशनी कर "कोरोना" से जंग के लिए समर्थन किया,इस मौके पर उत्साहित जिले वासियों ने अपने रोशनी करने के साथ घंटा व शंखनाद किया।
फ़ोटो 4

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم