औरेया । भजपा नेत्री/जिला पंचायत सदस्य मंजू सिंह ने सोमवार को बंथरा, तिलकपुर फार्म, नूरपुर, रामनगर मदरेजात, डगरूआपुर, कैथावा, बिधूना आदि में गरीब, जरूरतमंदों को खाद्यान्न (आटा 10 किलो, दाल 3 किलो, चावल 5 किलो, सरसों तेल, नमक) के लगभग 150 पैकेट के अलावा मास्क, सैनेटाइजर आदि का वितरण किया।
इस दौरान उपजिलाधिकारी राशिद अली, राजस्व निरीक्षक संदीप कुमार, क्षेत्रीय लेखपाल सहित मोनू भदौरिया, किश्नू चौहान, शिवम राठौर आदि मौजूद रहे। खाद्यान्न वितरण के समय सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know