अमित चतुर्वेदी
दिबियापुर । वैश्विक महामारी कोविड-19 के खिलाफ चल रही लड़ाई में एनटीपीसी औरैया ने अपने योगदानस्वरूप एक टन कीटाणुनाशक, 05 स्प्रे मशीन, हैंडवॉश के 850 पैकेट, 1000 एंटीसेप्टिक साबुन के पैकेट इत्यादि सामग्रियाँ जिला प्रशासन को प्रदान की गयीं। साथ ही साथ तीन लेयर वाले 1000 कॉटन फेस मास्क भी परियोजना द्वारा शीघ्रातिशीघ्र जिला प्रशासन को सौंपे जाने की योजना है। लॉकडाउन के पश्चात् से एनटीपीसी कर्मचारियों के सहयोग से आस-पास के ज़रूरतमंद लोगों को पुलिस प्रशासन के सहयोग से 100 भोजन के पैकेट्स प्रतिदिन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। घर में रहिए सुरक्षित रहिए इस मंत्र के साथ हमारी परियोजना द्वारा सख्ती से सार्वजनिक दूरी का पालन किया जा रहा है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know