Top News

सक्षम व अन्नपूर्णा कैंटीन बना गरीवों का सहारा

सक्षम व अन्नपूर्णा कैंटीन बना गरीवों का सहारा
संवाददाता-आर्यन तिवारी -उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21
औरैया:जब-जब देश में आपदा एवं संकट आया तब-तब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(सक्षम) के स्वयं सेवकों ने अपनी अग्रणी भूमिका निभाई है।समाज के हर क्षेत्र में सेवा कार्य करने वाला संगठन कोरोना महामारी से से बचने के लिए मास्क राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की जिलाध्यक्ष सुमन चतुर्वेदी ने सवर्ण समाज सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष विकाश त्रिपाठी को गरीबो को वितरण के लिए दिए मास्क
 । समाज के हर क्षेत्र में सेवा कार्य करने वाला संगठन कोरोना महामारी से उपजी आपदा में भी कार्य कर रहा है। इस कड़ी में जिला सवर्ण समाज सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष विकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में सक्षम की जिलाध्यक्ष सुमन चतुर्वेदी ने  कई परिवारों के लिए मास्क  दिए यह जिसमें राष्ट्रीय आजीविका मिशन की महिलाओं का समूह है यह समूह गरीबों में वितरण करने के लिए मास्क बना रहा है यह मास्क निशुल्क वितरण किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त अन्नपूर्णा कैंटीन ने नगर क्षेत्र व देहात क्षेत्र में जहां-जहां गरीबों की बस्तियां मिली, वहां-वहां खाद्यान्न वितरण किया जाएगा।और डेली गरीबो के लिए खाद्य सामग्री व भोजन वितरण का कार्य चल रहा है
सवर्ण समाज सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष  ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण जब देश में लॉकडाउन हुआ तो उसमें गरीब मजदूर वर्ग अधिक प्रभावित हुआ। इसलिए इस संकट की घड़ी में उन लोगों की सहायता करना हमारा कर्तव्य है। खाद्यान्न व मास्क वितरण के दौरान विकाश त्रिपाठी,सक्षम की जिलाध्यक्ष सुमन चतुर्वेदी, मीरा ,नेहा, शशि,उमा देवी,प्रियंका, सुनीता,सुमन,परमा देवी,रानी,माधुरी आदि शामिल थे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم