Top News

कोरोना फाइटर्स का नगर नगर सम्मान

कोरोना फाइटर्स का नगर नगर सम्मान(उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21)
दिबियापुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित कई सामाजिक संस्थाएं चिकित्सकों पुलिसकर्मियों, स्वच्छता कर्मियों के सम्मान को उतरीं फोटो- दिबियापुर में पुलिस कर्मियों का हुआ सम्मान
फोटो- आइसोलेशन हॉस्पिटल बनाए गए सीएचसी दिबियापुर में स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान करते संघ पदाधिकारी दिबियापुर।
प्रधानमंत्री की अपील का यह असर है कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पिछले करीब एक माह से दिन रात एक कर जुटे चिकित्सक, चिकित्सा कर्मियों, पुलिस अधिकारियों व जवानों के साथ स्वच्छता कर्मियों के सम्मान में जिलेभर में आयोजनों का दौर चल पड़ा है। नगर कस्बे से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में लोग इन कोरोना वारियर्स का स्वागत सम्मान करने में जुटे हैं।
गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने औरैया दिबियापुर व बिधूना में पुलिस अधिकारियों चिकित्सा कर्मियों व स्वच्छता कर्मियों, मीडिया से जुड़े लोगों का मोतियों की माला पहनाकर स्मृति चिन्ह,अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया। सभी को सैनिटाइजर भी दिया गया। दिबियापुर के नारायणी मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में थाना अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ल की अगुवाई में सभी उपनिरीक्षकों व अन्य स्टाफ तथा लॉक डाउन के दौरान निशुल्क चिकित्सा सेवा मुहैया कराने वाले से जुड़े चिकित्सक हरी बाबू गुप्ता, डॉक्टर ए कुमार शर्मा, डॉक्टर एके सिंह व करीब डेढ़ दर्जन स्वच्छता कर्मियों का सम्मान किया गया। यहां स्वच्छता कर्मियों को आटा दाल तेल नमक आज खाद्यान्न सामग्री भी मुहैया कराई गई।कार्यक्रम में मौजूद रहे संघ के जिला प्रचारक पीयूष कुमार , जिला 
कार्यवाह अवनीश जिला से बौद्धिक प्रमुख जीवाराम, दिबियापुर नगर कार्यवाह अनिल, प्रचारक मोहित,राघव मिश्र आदि ने आइसोलेशन हॉस्पिटल दिबियापुर में अधीक्षक डॉ जितेंद्र यादव के नेतृत्व में 14 दिन की ड्यूटी पर मुस्तैद पूरी चिकित्सक टीम और चिकित्सा कर्मियों का सम्मान किया । बता दें कि इसी हॉस्पिटल में कोरोना पॉजिटिव पाए गए तबलीगी जमात से जुड़े 4 लोगों को 3 दिन तक रखा गया था। इसी तरह के कार्यक्रम में औरैया बिधूना कोरोना फाइटर्स का संघ पदाधिकारियों ने सम्मान किया। दिबियापुर में सामाजिक संगठन सपोर्टिंग हैंड्स के कार्यकर्ताओं ने संस्थापक आशीष मिश्र व दिवाकर पांडे की अगुवाई में चिकित्सा कर्मियों एवं पुलिस जनों का स्वागत सम्मान कर हौसला अफजाई की।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم