Top News

भीमराव अंबेडकर विकास समिति और विश्व बौद्ध महासंघ ने बांटी राहत सामग्री।।

ब्यूरोचीफ:-सौरभ त्यागी उत्तर प्रदेश न्यूज21
माधौगढ(जालौन) -लाँकडाउन के दौरान जरूरतमंदो को खाद्द सामग्री वितरित करते का सिलसिला निरन्तर जारी है। लोग अलग अलग तरीके से लोगों को खाने का सामान दे रहे है। इसी को लेकर  बी.आर अम्बेडकर विकास समिति और विश्व बौद्ध महासंघ ने अम्बेडकर पार्क में राहत सामग्री बांटी।
वही मौके पर मौजूद भीमराव अंबेडकर विकास समिति के अध्यक्ष श्री चिंतामन दोहरे पूर्व ब्लाक प्रमुख व  एसडीएम सालिकराम,तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति, कोतवाल जेपी पाल की मौजूदगी में दो सैकडा़  गरीब असहाय लोगों को सब्जी, आटा, दाल, चावल, तेल, नमक, मसालें वितरित किए गए। इस दौरान, तुलाराम प्रधान, चितांमन,रमेश बाबू पूर्व प्रधान,रामस्वरूप प्रधान,श्रीराम दिवाकर,मानसिंह पत्रकार,रामशंकर दरोगा,सुनीलप्रभाकर,सीपी वर्मा,जंगबहादुर सिंह, चन्द्रशेखर भारती,मनीष चौधरी,तुलाराम निषाद,रामलाल दोहरे,अखिलेश मास्टर उमरी,रामकुमार शाक्य,तिलक सिंह,कृष्ण मुरारी बापू,,विकास सिंह,कुमकुम दोहरे, आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने