फोटो परिचय शोक जताते उत्तर प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत
दिबियापुरl सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता जी के निधन की सूचना मिलने के बाद कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने अपने आवास पर शोक संवेदना व्यक्त की उन्होंने कहा प्रदेश के लगनशील कर्मठ मुख्यमंत्री अपने परिवार से दूर रहकर प्रदेश की सेवा कर रहे हैंl उन्होंने प्रदेश की जनता को ही अपना परिवार माना हैl वह ज्यादातर समय उत्तर प्रदेश की जनता को देते हैंl आज से नहीं जब से वह राजनीति में आए हैं तभी से प्रदेश की जनता की सेवा में तत्पर हैंl मैं उनके पिता जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व शोक संतप्त परिवार को इस संकट की घड़ी से उबरने के लिए साहस प्रदान करेंl ।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know