‘’जिन्हें नाज है हिंद पे ..वो तुम्हीं हों ‘’
कोरोना फाइटर्स को सिर आंखों पर बैठा रहे लोग
जगह-जगह पुलिस, चिकित्सा व स्वास्थ्य कर्मियों का हो रहा सम्मान
फोटो-साईं राधा कृष्ण आश्रम में कोरोना फाइटर्स का सम्मान करते समाजसेवी विनोद यादव
दिबियापुर।वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार के निर्देशों का पालन कराने व आमजन की उत्कृष्ट सेवा भाव से देखरेख में जुटे कोरोना वारियर्स पुलिस अधिकारी, सिपाही, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े अधिकारी कर्मचारी, स्वच्छता कर्मचारियों को लोगों ने सिर आंखों पर बैठा लिया है जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में इन्हें फूल मालाओं से लादकर इनका स्वागत सम्मान किया जा रहा है।
दिबियापुर के डांडी में स्थित साईं राधा कृष्ण आश्रम में देर शाम आयोजित एक कार्यक्रम में
दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल एवं थाने के समस्त स्टाफ को समाजसेवी विनोद कुमार यादव ने तिलक लगाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्वच्छता कर्मियों का भी सम्मान हुआ। कार्यक्रम में वीरेंद्र कुमार मिश्रा, राघवेंद्र शुक्ला, संदीप यादव, संतोष यादव, पूर्व प्रधान रनवीर सिंह लोहिया भी मौजूद थे। इसी तरह का एक कार्यक्रम दिबियापुर के मोहल्ला संजय नगर में भी हुआ।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know