दिबियापुर। बेजुबान बन्दर पक्षी पशु आदि को धार्मिक स्थल और सार्वजनिक स्थल बन्द होने की वजह से ये सभी जीव जंतु भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके है।
जिसका अवलोकन करने के बाद जन जागृति सेवा समिति (रजि) नेशनल NGO की हुई मीटिंग में इस बात को संज्ञान में लिया गया और राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम शंकर चतुर्वेदी के दिशा निर्देश में टीम को तैयार करके शनिवार को नगर में कई जगहों पर फल वितरण किये गए कई दिन से भूखे बन्दर और पशु पक्षी फलों को लेकर एक अलग प्रकार की प्रतिक्रिया दे रहे थे
इन बेजुबानों का राशन कार्ड और आधार कार्ड नही होने की वजह से सरकारी मदद नही मिलती है इसलिए हमें आपसी सहयोग से इन सब की मिलकर मदद करनी चाहिए ।
इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक पांडेय ने जिला अध्यक्ष अभय रघुवंशी और नगर अध्यक्ष रवि कुमार तथा अपनी टीम के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन , परमहंस बगिया, राममंदिर फफूंद चौराहा, एलआईसी बैंक के पीछे इत्यादि स्थानों पर जगह-जगह बंदर पक्षी आदि के लिए फल ब्रेड खीरा केला पपीता टमाटर आदि व्यवस्था की।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know