दिबियापुर । सक्षम के जिला मीडिया प्रभारी व पत्रकार अमित चतुर्वेदी ने जनपद के समस्त वासियों से आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी लोग कोरोना वायरस से लड़ने के लिए अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप्प को जरूर डाउनलोड करें और इस्तेमाल करें। अपने साथ साथ आसपास के लोगों को इस बारे में जागरूक कर उनके मोबाइल में भी इस ऐप को डाउनलोड करवायें। उन्होंने बताया कि इस ऐप के माध्यम से हम सब कोरोना वायरस के संक्रमण एवं उससे बचाव के लिए औरैया का सुरक्षा चक्र और मजबूत कर सके। इस संख्या को अधिक से अधिक बढ़ाना होगा। आरोग्य सेतु ऐप को आइओएस और एंड्रॉयड दोनों प्लेटफॉर्म्स पर लांच किया गया है। ऐंड्रॉयड और आइओएस आधारित आरोग्य सेतु ऐप को ऐपल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर उपयोग किया जा सकता है। इसे डाउनलोड करने के लिए मोबाइल नंबर रजिस्टर कराना होगा। विविध भाषायी राष्ट्र की जरूरतों के लिहाज से भी यह ऐप कारगर साबित हो सकता है, क्योंकि यह ऐप कुल 11 भाषाओं को सपोर्ट करता है।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know