Top News

सामाजिक दूरी के मंत्र से कोरोना को हराना है ÷ प्रफुल्ल शुक्ला

धर्मेन्द्र यादव
कंचौसी :कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए सरकार ने तमाम प्रतिबंध लगाने के साथ लोगों से सामाजिक दूरी बनाने की अपील की है। समाज के बिना हम अधूरे हैं, मगर जब हम ही नहीं रहेंगे तो समाज भी नहीं रहेगा। खुद को दूर रख आप अपने साथ-साथ समाज को भी संक्रमण से बचा पाते हैं। इस समय हमें सामाजिक दूरी बनाने पर गंभीरता से काम करना चाहिए। यह जानकारी  इंड़ियन मीडिया जर्नलिस्ट यूनियन कंचौसी के महामंत्री प्रफुल्ल शुक्ला ने दी।

उन्होंने ने बताया कि कोराना वायरस का प्रसार रोकने के लिए सामाजिक दूरी ही एक मात्र बिकल्प है इससे ही कोरोना के प्रसार को रोका और कम किया जा सकता है। यह नियम हम सभी पर लागू होता है, चाहे उसमें किसी तरह का  लक्षण हो या नहीं हो। इसमें यह बात भी मायने नहीं रखती कि वह उच्च जोखिम वाले वर्ग (बुजुर्ग अथवा बीमार) का हिस्सा है या नहीं। हमें अपने रहन-सहन में बदलाव करने की जरूरत है। अगर हमें इसके सकारात्मक नतीजे पाने हैं तो सरकार एवं स्वास्थ्य मंत्रालय  के दिशा निर्देशों का पालन कर  कोरोना को हरा सकते हैं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم