Top News

कृषि राज्य मंत्री ने आंगनवाड़ी केंद्र पर पंजीकृत लाभार्थियों को पोषाहार वितरित किया

अमित चतुर्वेदी 
क्रासर । भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी औरेया में पोषाहार वितरण किया 
दिबियापुर ।   दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत  ग्राम ककोर विकासखंड भाग्यनगर में शुक्रवार को  बाल विकास परियोजना के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकत्री व भाजपा जिला उपाध्यक्ष  चंद्रकांती  मिश्रा के आंगनवाड़ी केंद्र पर आंगनवाड़ी केंद्र पर पंजीकृत लाभार्थियों को उप्र के  मुख्यमंत्री के निर्देश पर उप्र सरकार के कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने  सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए लाभार्थियों के घर जाकर पोषाहार वितरण किया उनके साथ निजी पीआरओ प्रमोद राजपूत मौजूद रहे ,उधर देश के प्रधानमंत्री उप्र के मुख्यमंत्री  के आवाहन पर   भाजपा जिलाध्यक्ष  श्रीराम मिश्रा ने गर्भवती महिलाओं को शरद अवस्थी कार्यक्रम अधिकारी व सुधा तिवारी परियोजना प्रभारी के संयोजन में पुष्टाहार सामग्री वितरित की एवं नगर सिद्धेश्वर गार्डन गोविन्द नगर एवं शांति गेस्ट हाउस बनरसीदास में  जरूरतमंदों को राशन वितरण किया गया एवं लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के विषय में जागरूक किया,आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करवाया व लोगों से अपने अपने घरों में रह कर कोरॉना से बचने के लिए कहा गया । साथ में राहत सामग्री वितरण में सहयोग करते जिला महामंत्री भुवन प्रकाश गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी दिलीप मिश्रा,सेक्टर संयोजक प्रदीप मिश्र , नगरध्यक्ष किसान मोर्चा अनुराग मिश्रा , आकाश तिवारी , धीरज दुबे व नरेंद्र सेंगर प्रधान मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने