सहार :- विकासखण्ड सहार के आंगनबाड़ी केन्द्र भरका -1 मे आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुनीता दुबे व सहायिका शर्मीला देवी ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए गोला बनाकर पोषाहार वितरित किया। शासन के निर्देशानुसार जनपद में पोषाहार की घर-घर पहुंच सुनिश्चित कराने में जहां आंगनबाड़ी कार्यकत्री पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ आंगनबाड़ी कार्यकत्री कोरोना संक्रमण की इस मुश्किल घड़ी में समाज सेवा और लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खाद्य सामग्री, मास्क आदि अपने संसाधनों से उपलब्ध करा रही हैं। उन्होंने बताया कि इस मुश्किल घड़ी में पैसे से कहीं ज्यादा जरूरी यह है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। इसलिए वह अपने मानदेय व अन्य संसाधनों से जरूरतमंदों तक मास्क व खाद्य सामग्री पहुंचा रही हैं। ऐसा करने पर उन्हें काफी अच्छा महसूस हो रहा है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए वितरित किया पोषाहार
UPN TV
0
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know