Top News

दुनिया के लिए मिशाल बने भारत के कोरोना फाइटर्स । ये है रियल लाइफ के हीरो इनका सम्मान करें

 ब्यूरोचीफ:-सौरभ त्यागी  उत्तर प्रदेश न्यूज21
जालौन :-कोरोना वायरस की महामारी के चलते जो लॉकडॉउन की स्थिति बनी है  इससे बचने के लिए आम जनमानस  से अपील करता हूँ कि आप साबधानी बरतते हुए हाथों को सेनेटाइजर से साफ करते रहे और मास्क का प्रयोग करते हुए घरों से तभी निकले जब बहुत ही जरूरी कार्य हो । इस भयंकर रोग से हमें सुरक्षित रखने वाले डॉक्टर , पुलिस, पत्रकार ,सहित अनेक कर्मचारियों को आप जहाँ भी देखें उनके सम्मान में ताली बजाए या फूलो से स्वागत कर उनका हौसला अफजाई करे ।
यह बात आज पत्रकार सौरभ त्यागी ने सभी लोगों से अपील करते हुए कही है।
त्यागी कुठौंद क्षेत्र के छोटे से गाँव बस्तेपुर में रहने वाले है जिनके छोटे भाई गौरव त्यागी फौजी है जो बार्डर पर देश की सेवा कर रहे है ।छोटी बहन पुलिस में है ।सौरभ त्यागी गांव में रहकर समाजसेवा करते है।त्यागी ने आम जनता से कहा कि में उन सभी डॉक्टरों नर्सों पत्रकारों पुलिसकर्मियों सफाई कर्मचारियों एवं अन्य लोगों का आभार व्यक्त करता हूं जो इसको कोरोना बीमारी के प्रसार से निपटने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे।और कहा है इन लोगों को धन्यवाद देने के लिए कोई शब्द पर्याप्त नहीं हैं ।जो निस्वार्थ रूप से अपने कर्तव्य का पालन कर रहे हैं । और साथ ही देशवासियों को प्रेरित कर रहा है। मैं सभी डॉक्टरों नर्सों पैरामेडिकल कर्मचारियों पुलिसकर्मियों सरकारी अधिकारियों पत्रकारों सफाई कर्मियों आपातकालीन प्रतिक्रिया कर्मियों और स्वयं सेवकों के लिए अपने हार्दिक कृतज्ञता और प्रशंसा व्यक्त करता हूं।
 जो कोरोना से लड़ने के लिए इस दुख की घड़ी में हमारे यहां आगे कोरोना फाइटर्स  खड़े हैं ऐसे लोगों को मेरा सलाम है और सभी देशवासियों से अपील करता हूं कि आप अपने घरों में रहें तभी सुरक्षित रहेंगे यदि आपका कदम घर के बाहर निकला तो कोरोना आपके घर के अंदर हो जाएगा इसीलिए आम जनता से अपील करता हूं की इस महामारी से बचने के लिए पुलिस प्रशासन डॉक्टर एवं पत्रकारों की मदद करें और उनका सम्मान करें ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم