Top News

हर जरूरतमंद की मदद करेगा ''टीम बदलाव '' संगठन

ब्यूरोचीफ:-सौरभ त्यागी जालौन उत्तर प्रदेश न्यूज़ 21
उरई। वैज्ञानिक व मानवतावादी दृष्टिकोण रखने वाले सामाजिक संगठन 'टीम बदलाव' जिसमें जागरूक पत्रकार, शिक्षक, अधिवक्ता, प्रोफेसर, ऑफिसर्स व सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं।
टीम के साथियों द्वारा कोरोना वायरस में लॉक डाउन की स्थिति को देखते हुए उरई नगर में गुरुवार को बाहरी राज्यों से आकर सड़क किनारे जड़ी- बूटी का काम करने वाले जरूरतमंद परिवारों व नया पटेल नगर में निर्बल, असहाय, विकलांग व बिहारी मजदूरों का सर्वे करके जरूरतमंदों को राशन वितरित किया। सोशल डिस्टेसिग के नियम का पालन किया, इस दौरान अपर जिला जज (ADJ) अनिल यादव  जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल , प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उरई शिवगोपाल वर्मा जी मौजूद रहे।।
राशन सामग्री में 5 किलो आटा, 2 किलो आलू, सरसों का तेल, एक साबुन, 1 किलो दाल, 1 मसाले का पैकेट, 1 नमक का पैकेट 70 घरों में वितरित किया गया।।।इस दौरान टीम बदलाव से नीरज भाई पटेल, प्रवेश कुमार, आलोक निरंजन,  प्रताप यादव, श्रवण निरंजन, अनिल सोनी,अलीम सर ,प्रदीप महतवानी, रामजीवन इमिलिया, रविंद्र गौतम,रजीत सिंह, कपिल गुमावली, महावीर याज्ञिक, शिवम कुमार का विशेष योगदान रहा।।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم