Top News

बच्चों के साथ नदी नहाने गए युवक की डूबकर मौत

ब्यूरोचीफ:-सौरभ त्यागी जालौन उत्तर प्रदेश न्यूज21
जालौन:-वेतवा नदी में अपने बच्चों के साथ नहाने गये युवक की नदी में डूबकर मौत हो गई।
सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया।
मामला जालौन के कोटरा थाना क्षेत्र के ग्राम सैदनगर का है।जहाँ पर आज सुबह रामजीवन नाम का युवक अपने बच्चो व भतीजे के साथ गांव के पास से निकली वेतवा नदी में नहाने के लिये गया हुआ था जब वह अपने भतीजे के साथ नदी में नहा रहा था तभी उसका भतीजा अचानक से नदी में डूबने लगा उसका बचाने के चक्कर मे युवक गहरे गड्ढे में चला गया और वह पानी मे डूब गया।वही जब इस घटना की सूचना उसके भतीजे ने ग्रामीणों को दी तो मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने उसको पानी से बाहर निकाला लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।युवक की मौत की खबर सुनकर घर मे कोहराम मच गया।वही ग्रामीणों ने हादसे की सूचना कोटरा थाना पुलिस को दी सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने