उत्तर प्रदेश न्यूज़ 21
ब्यूरोचीफ:-सौरभ त्यागी जालौन
जालौन- मामला जनपद के कुठोंद थाना क्षेत्र का है जहां मुखबिर की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने छापा मारकर समीपवर्ती गांव दौन निवासी एक व्यक्ति को 315 लीटर चोरी किये हुए डीजल के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के पास से डीजल चोरी में इस्तेमाल होने वाली कार इंडिका बिसटा ( up 79 D07185) भी बरामद की गई है
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त सुमित सिंह के बारे में जानकारी दी गई कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर सड़क और ढावो के किनारे खड़ी गाड़ियों से डीजल चुराकर बेचने का काम करता था,पुलिस की छापामारी में वाकी साथी मौके से फरार हो गए है जिनकी तलाश जारी है ।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know