Top News

अनियंत्रित कार ने छीनी 4 साल के मासूम की जिंदगी देखें क्या है पूरा मामला.....

उत्तर प्रदेश न्यूज़ 21
ब्यूरोचीफ:-सौरभ त्यागी जालौन


जालौन जिले कुठौंद थानांतर्गत ग्राम  हरसिंगपुर में सड़क  किनारे जा रहे बाबा और नाती को तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित कार ने मारी जोरदार टक्कर ।
टक्कर लगने से 4 वर्षीय नाती की मौके पर ही मौत हो गई।।मामला हरसिगपुर का है जहाँ पर अनियन्त्रित कार ने 4 बर्षीय बालक नैतिक पुत्र अमित कुमार को टक्कर मार दी जिससे नैतिक की मौके पर ही मौत हो गई है ।टक्कर मारकर तेज़ रफ़्तार कार को मौके से भगा ले गया ड्राइवर,आनन-फानन में राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस और एम्बुलेंस ने नाती के शव को पहुंचाया अस्पताल।।ग्रामीणों ने थाने  में सूचना की तब तक गाड़ी थाने से आगे निकल चुकी थी। कुठौंद पुलिस ने  जिले के थानों को  व पड़ोसी जिलों में गाड़ी के बारे में जानकारी भेजी जिससे गाड़ी को पकड़ा जा सके।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم